Patna Mahavir mandir

पटना महावीर मंदिर का बाहरी दृश्य

पटना महावीर मंदिर – आस्था, इतिहास और समाज सेवा का संगम
जानिए क्यों हर साल लाखों भक्त खिंचे चले आते हैं पटना के इस चमत्कारी मंदिर में!

पटना महावीर मंदिर विग्रह
पटना महावीर मंदिर

पटना महावीर मंदिर ,बिहार की राजधानी पटना के हृदयस्थल में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर भगवान हनुमान जी को समर्पित है और लाखो श्रद्धालुओ की आस्था का केंद्र है । पटना जंक्शन के ठीक सामने इस मंदिर में हजारो भक्त रोज आते है । धार्मिकता ,संस्कृति और समाज सेवा का यह मंदिर एक अनोखा उदाहरण है यह मंदिर । 

पटना महावीर मंदिर का इतिहास

पटना महावीर मंदिर श्री राम जी

पटना महावीर मंदिर का इतिहास 18वी जुड़ा हुआ है। लेकिन जैसे जैसे भक्तो की संख्या बढ़ती गई वैसे वैसे इसका विस्तार भी होता गया । आधुनिक स्वरूप में इसका पुननिर्माण 20वी शताब्दी में हुआ । आचार्या कुणाल किशोर के अनुसार पहले यह छोटा मंदिर हुआ करता था । जो गोसाई संप्रदाय के आलखिया बाबा के द्वारा हुआ था और इसका जो वर्तमान स्वरूप है वह 1983 से 1985 के द्वारन हुआ था । मंदिर की ढेखरेख पटना महावीर मंदिर न्यास समिति करती है । 

पटना महावीर मंदिर का धार्मिक महत्व

पटना महावीर मंदिर विग्रह

पटना महावीर मंदिर संकट मोचन हनुमान जी की विशेष आराधना के लिए जाना जाता है की यहाँ मांगी गई मनोकामनाए शीघ्र पूरी होती है । खासकर मंगलवार और शनिवार के दिन यहाँ अपार भीड़ लगती है । हनुमान जयंती और रामनवमी के अवसर पर यहा विशेष पुजा भजन और धार्मिक आयोजन होते  है । देश में यही एक मंदिर है जहाँ हनुमान जी की दो विग्रह है । एक संकट मोचन और दूसरा दुख हरण हनुमान जी । 

पटना माहीविर मंदिर शिव जी

वास्तुकला और मंदिर की संरचना

पटना महावीर मंदिर की संरचना आधुनिकता और परंपरा का सुंदर मेल है । यह मंदिर सात मंज़िला है । मुख्य गर्भगृह में भगवान हनुमान जी की विशाल प्रतिमा विराजमान है । इसके अलावा यहाँ राम सीता ,भगवती दुर्गा ,शिव पार्वती की प्रतिमा है । 

पटना महावीर मंदिर टैम्पल

ट्रस्ट और समाज सेवा

पटना महावीर मंदिर विग्रह

महावीर मंदिर पटना सिर्फ पुजा पाठ तक सीमित नहीं है , बल्कि यह समाज द्वारा संचालित महावीर आरोग्य संस्थान और महावीर कैंसर संस्थान कुल मिलाकर 5 अस्पताल गरीबो के लिए निशुल्क चिकित्सा दवाइयाँ,और शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है । यह मंदिर आस्था और सेवा का वस्तिक संगम है । 

patna mahavir cancer sansthan

धार्मिक पर्यटन और आकर्षण

पटना महावीर मंदिर पटना का लोकप्रिय धार्मिक स्थल है । यहाँ प्रतिवर्ष लाखो श्रद्धालु दर्शन हेतु आते है । पटना जंक्शन से इसकी नजदीकी के कारण यात्रियो को विशेष सुविधा होती है धार्मिक यात्राओ में यह मंदिर एक अनिवार्य स्थल बन चुका है । 

पटना महावीर मंदिर दुर्गा मटा
माँ भगवती

निसकर्ष

 महावीर मंदिर केवल एक हनुमान जी का एक मंदिर नहीं है । बल्कि बिहार की आस्था ,संस्कृति और समाज सेवा का प्रतीक है । यह स्थान न केवल श्रद्धा का केंद्र है , बल्कि वह ऊर्जा स्थल जहा व्यक्ति आध्यात्मिक संतुलन और मानसिक शांति प्राप्त करता है। अगर आप पटना आए तो एक बार अवश्य patna mahavir mandir का दर्शन करे । जय श्री राम 🙏🙏🙏🙏🙏🙏


👉 📝 हमारे बारे में

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn